फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU Entrance Exam: स्नातक प्रवेश परीक्षा में हल करने होंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, कार्यक्रम जारी

Wed, 02 Jul 2025 05:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में 5 से 12 जुलाई के बीच स्नातक कोर्सों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 से 12 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ ने अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित होगी। परीक्षार्थियों को 100 प्रश्न हल करने होंगे, जिसके लिए उन्हें कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।

विज्ञापन


प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी। अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। स्नातक पाठ्यक्रमों के कुल 14 कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को ईमेल और वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों के विलय का मामला, फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 3 जुलाई को
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: मायावती ने सरकारी स्कूलों के विलय का किया विरोध, कहा- ये फैसला गरीब विरोधी, सरकार वापस ले


आठ कोर्स के प्रवेश पत्र जारी
स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने मंगलवार को 8 कोर्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। इनमें डीफार्मा, बीएससी कृषि, बीएससी बायोलॉजी, बीएलएड, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, बीसीए और बीएससी गणित पाठ्यक्रम हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें