फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सीबीआई छापे के बाद बीबीएयू की इंट्रेस एग्जाम कैंसिल

Sun, 04 Jun 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार बीबीएयू के प्रोफेसर के प्रवेश परीक्षा से जुड़े होने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन-चार और पांच जून को दोनों पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब परीक्षा कब होगी, इसकी सूचना बाद में जारी की जाएगी। इसकी सूचना वेबसाइट व परीक्षा केंद्रों पर चस्पा की गई।
विज्ञापन


संदेह में आई पूरी की पूरी प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने पर भी विश्वविद्यालय विचार कर रहा है। इसको लेकर बीबीएयू वीसी प्रो. आरसी सोबती अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे हैं।

सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को बीबीएयू में कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के डीन व प्रोफेसर इंचार्ज रिक्रूटमेंट सेल प्रो. विपिन सक्सेना के ऑफिस असिस्टेंट विजय द्विवेदी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति शिक्षक 50 हजार मांगने का आरोप

Demo pic
प्रो. विपिन सक्सेना व उनके ऑफिस असिस्टेंट पर आरोप है कि संविदा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए वह 50 हजार रुपये प्रति शिक्षक मांग कर रहे थे।

प्रो. सक्सेना प्रवेश परीक्षा की गोपनीय समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि प्रवेश परीक्षा के जो भी पेपर हुए हैं या होने वाले हैं, वह कितने सुरक्षित हैं।

यही वजह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करते हुए इसकी सूचना वेबसाइट व परीक्षा केंद्रों पर चस्पा की गई।
बीबीएयू के प्रवक्ता प्रो. गोविन्द पांडेय ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से तीन-चार व पांच जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

अगली तारीख बाद में घोषित की जाएगी। अचानक परीक्षा निरस्त होने पर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें