फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तबादले को लेकर बिजली अभियंताओं में बढ़ा आक्रोश, तबादला नीति की अनदेखी का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार की तबादला नीति और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी से हस्तक्षेप की मांग की है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉरपोरेशन द्वारा 300 से ज्यादा अभियंताओं के तबादले पर पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। दलित अभियंताओं के साथ भेदभाव का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने और सरकार की स्थानांतरण नीति का पालन कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पावर ऑफिसर एसोसिएशन की शुक्रवार को फील्ड हॉस्टल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्युत वितरण निगमों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के तहत स्थानांतरण होता है। अभी भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी दो सदस्यीय कमेटी स्थानांतरण विचलन पर अनुमोदन देती है, तब स्थानांतरण होता है। लेकिन इस बार इसका खुला उल्लंघन हुआ है। एसोसिएशन ने सभी स्थानांतरण की समीक्षा की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर दलित वर्ग के अभियंताओं के साथ दोहरा मापदंड अपनाया गया।

ये भी पढ़ें - बारिश से रामपथ पर हुए गड्ढे: अधिशासी अभियंता ध्रुव अग्रवाल सहित तीन पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बोलीं- नौकरियों में ओबीसी की नियुक्ति में न हो भेदभाव 
विज्ञापन


चाहे दो वर्ष के अंदर सेवानिवृत्त होने का मामला रहा हो, चाहे पति-पत्नी के सेवा में रहने का मामला रहा हो या फिर संगठन के पदाधिकारी का मामला रहा हो। सभी में दलित अभियंताओं के साथ अन्याय हुआ है।

तय किया गया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, पीएम प्रभाकर, राजेश कुमार, अनिल कुमार, आरपी केन, बिंद्रा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें