सूबे के बिजली अभियंता समस्याओं और मांगों के प्रति प्रबंधन के उदासीन
रवैये को लेकर आंदोलन कर सकते हैं।
मांगों पर विस्तृत चर्चा के लिए
शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद विद्युत अभियता संघ की केंद्रीय
कार्यकारिणी की अहम बैठक होगी। इसका आयोजन यहां हाईडिल फील्ड हॉस्टल में
होगा।
अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व
महासचिव डीसी दीक्षित ने एक बयान में बताया कि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस
निर्णय न लिए जाने के कारण अभियंताओं का प्रबंधन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा
है।