फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएल में चेयरमैन को हटाने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन करेंगे अभियंता

Wed, 06 Nov 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपीपीसीएल में हुए पीएफ घोटाले में कार्पोरेशन के चेयरमैन को हटाने व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभाग के अभियंता बुधवार को शक्ति भवन में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इसके एक दिन पहले बिजलीकर्मियों व अभियंताओं ने मंगलवार को राजधानी समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पावर सेक्टर इम्पलाइज ट्रस्ट में जमा धनराशि के भुगतान की जिम्मेदारी सरकार ले और घोटाले के दोषी पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन को तत्काल हटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने एलान किया है कि प्रदेशव्यापी विरोध सभाओं का क्रम जारी रहेगा।

मंगलवार को राजधानी में शक्ति भवन स्थित पावर कार्पोरेशन मुख्यालय पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी व अभियंता प्रदर्शन में शामिल हुए। दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सारे प्रकरण की सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मांग की कि चेयरमैन ट्रस्ट के भी अध्यक्ष हैं इसलिए उनके पद पर रहते हुए साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना है। इसलिए उन्हें हटाकर गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें