फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स हैं बिटकॉइन के मास्टरमाइंड, ऐसे फैला रखा है जाल

Sat, 09 Dec 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड पुणे और इलाहाबाद में बैठे हैं। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को पकड़ा गया इलाहाबाद का अजहद उर्फ अरशद सिर्फ मोहरा है। गिरोह का संचालन इंजीनियरिंग के छात्र कर रहे हैं। एसटीएफ छात्रों का ब्योरा खंगाल रही है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि अजहद से जल्द पूछताछ करके गैंग के बारे में और जानकारियां जुटाई जाएंगी। शुरुआती पूछताछ में इलाहाबाद में इंजीनियरिंग के चार छात्रों के बारे में पता चला है। एसटीएफ की इलाहाबाद इकाई और स्थानीय पुलिस उन्हें तलाश रही है। पुणे के भी कुछ इंजीनियरिंग छात्र गिरोह से जुड़े हैं। हरियाणा में भी गिरोह की सक्रियता सामने आई है।
विज्ञापन

हिरयाणा के पंकज से हुई थी ठगी

सारी जानकारियां जुटाकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मालूम हो कि हरियाणा के पंकज गर्ग ने एसटीएफ के साइबर क्राइम थाने में बिटकॉइन के नाम पर 50000 रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था।

इसकी जांच में एसटीएफ की पड़ताल में इलाहाबाद के अजहद उर्फ अरशद का नाम सामने आया। बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने अजहद को चारबाग रेलवे स्टेशन से दबोच लिया था।

लखनऊ की वेबसाइट की पड़ताल
लखनऊ में बिटकॉइन की खरीद-फरोख्त के लिए www.mcash.club नाम से एक वेबसाइट चल रही है। एसटीएफ ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वेबसाइट किसने बनाई? इसका काम क्या है? अब तक उक्त वेबसाइट के जरिए कितने बिटकॉइन का किस तरह से ट्रांजेक्शन हुआ? किन-किन लोगों ने ट्रांजेक्शन किया। ऐसी तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें