फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंजीनियरिंग व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की नहीं बढ़ेगी फीस

Sat, 01 Oct 2022 10:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

छात्रों का हित देखते हुए इस वर्ष भी इंजीनियरिंग व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में  सचिव, प्रवेश और फीस नियमन समिति द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग व डिप्लोमा स्तरीय संस्थाओं में संचालित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों की फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। शासन ने वर्तमान सत्र 2022-23 में बीते सत्र 2021-22 की तरह फीस वसूलने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कोविड काल में इंजीनियरिंग व डिप्लोमा कोर्सों की फीस नहीं बढ़ाई गई थी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


पिछले वर्षों की तरह ही भरना होगा मानक से इतर शुल्क
इंजीनियरिंग की डिग्री व डिप्लोमा स्तरीय संस्थाओं में फीस नहीं बढ़ाने के फैसले पर प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सचिव, प्रवेश और फीस नियमन समिति द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था।

समिति ने 23 जून को पिछले वर्षों की भांति ही इस सत्र में भी ‘मानक शुल्क’ तय किया था। साथ ही विभिन्न निजी संस्थाओं से फीस में संशोधन के प्रस्ताव मांगे थे। प्रदेश के करीब डेढ़ सौ से अधिक निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने संसाधनों का हवाला देकर उनके अनुसार ‘मानक से इतर शुल्क’ तय करने की मांग की थी। शासन के आदेश के अनुसार विद्यार्थियों को ‘मानक शुल्क’ व ‘मानक से इतर शुल्क’ पिछले वर्षों की भांति ही भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें