फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

Thu, 24 Jul 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर पुलिस व दो बाइक सवार चार बदमाशों के बीच बुधवार देर रात अकबरनगर सौमित्र वन के पास मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ निवासी बदमाश कुलदीप घायल हो गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले महानगर इलाके में लूट की थी।
विज्ञापन


एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि दो दिन पहले महानगर इलाके में एक व्यक्ति से 47 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में डीसीपी मध्य ने तीन टीमों को बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगाया था। बुधवार रात करीब 12 बजे सौमित्र वन के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार कुलदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके से पुलिस को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और घायल बदमाश की जेब से 25 हजार रुपये मिले हैं। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले हुई घटना में शामिल होना बताया है। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें