फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs in UP: लखनऊ में 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट के लिए आएंगी 24 कंपनियां, जानिए वेतनमान

Mon, 29 Jan 2024 06:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में 31 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक की योग्यता रखने वाले यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रह रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 31 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक इस रोजगार मेला में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन


ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 3785 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से ऊपर तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 10000 से 27000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें