फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवां वेतन आयोग: कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी आज

Wed, 01 Feb 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से बढ़ी हुई सैलरी बुधवार को मिल जाएगी। नई वेतन मैट्रिक्स के हिसाब से प्रदेश भर में पेंशन संशोधित करने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


वेतन पुनरीक्षण के बिल कोषागारों में पहुंच रहे हैं। जिन महकमों के बिल मंगलवार शाम तक पहुंच गए हैं, उनसे जुड़े कर्मचारियों के खाते में पैसा बुधवार को पहुंच जाएगा।

प्रदेश सरकार ने राज्य वेतन समिति की संस्तुतियों के हिसाब से राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, प्राधिकरणों, निगमों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के कर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन देने का फैसला किया है। सभी लाभ एक जनवरी 2016 से मिलने हैं लेकिन नकद भुगतान इसी जनवरी से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को विकल्प देने में अभी काफी समय

निदेशक कोषागार वीकेएल श्रीवास्तव ने बताया कि जिन कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतन बिल कोषागारों में पहुंच गए हैं, उन्हें बढ़े वेतन के साथ और जिनके पुनरीक्षित वेतन बिल नहीं आए हैं, उन्हें पुराने के हिसाब से बुधवार को भुगतान कर दिया जाएगा।

सभी पेंशनरों के खाते में पुनरीक्षित पेंशन का भुगतान भी बुधवार को हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को विकल्प देने में अभी काफी समय बाकी है। तमाम कर्मचारी अभी विकल्प नहीं दे पाए हैं। उन्हें पुनरीक्षित वेतन का भुगतान बंद होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें