फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षकों-कर्मचारियों ने विरोध में चलाया अभियान, बोले- नो एनपीएस, नो यूपीएस, ओनली ओपीएस

Fri, 30 Aug 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिक्षकों-कर्मचारियों ने एक्स पर नो एनपीएस, नो यूपीएस, ओनली ओपीएस को ट्रेंड कराया। इसमें चार लाख से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को शिक्षकों-कर्मचारियों ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अभियान चलाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन


शिक्षकों-कर्मचारियों ने एक्स पर नो एनपीएस, नो यूपीएस, ओनली ओपीएस को ट्रेंड कराया। इसमें चार लाख से अधिक शिक्षकों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। इससे यह काफी समय तक ट्रेंड करता रहा। नेशनल मूमवेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि इसी से पता चलता है कि शिक्षक-कर्मचारी नई योजना से किस कदर नाराज है।

उन्होंने कहा कि एनपीएस की तरह यूपीएस भी कर्मचारियों के साथ छलावा है। इसको लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इसलिए सरकार एनपीएस व ओपीएस को समाप्त कर हुबहू पुरानी पेंशन बहाल करे। वहीं एनएमओपीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिये एकजुट है। अगले चरण में कर्मचारी दो से छह सितंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें