फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः लोहिया संस्थान में भी शुरू होंगी इमरजेंसी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गंभीर रोगियों के बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था होगी। इसके लिए संस्थान में इमरजेंसी सेवा शुरू कराया जाएगा। गंभीर रोगियों को हर संभव इलाज मिले इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं।

ये जानकारी मंगलवार को संस्थान के नवनियुक्त निदेशक प्रो. दीपक मालवीय ने दी। उन्होंने बताया कि लोहिया अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और संस्थान परिसर में चल रही इमरजेंसी को डेवलप किया जाएगा। इमरजेंसी में मुख्य रूप से न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, हड्डी और मेडिसिन विभाग को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इसका विस्तार किया जाएगा। एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के साथ रिसर्च पेपर को वर्ल्ड क्लास लेवल का बनाना है। उन्होंने बताया कि संस्थान के विस्तार को लेकर अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ लगातार बैठक चल रही है। सभी की राय लेकर कार्ययोजना बन रही है।

विज्ञापन

2017 से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

निदेशक प्रो. मालवीय ने बताया कि 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई को हर हाल में शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सबसे पहले तीन विभाग बहुत जरूरी हैं। इनमें एनॉटमी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलॉजी।

इसके लिए प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ अन्य संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के अगस्त तक प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। वहां से प्रस्ताव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को जाएगा। सितंबर तक अनुमति मिलने के बाद नए वर्ष से कोर्स को शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें