फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये नंबर सेव कर लें, अस्पताल में आ सकते हैं बड़े काम

Fri, 21 Aug 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में लिफ्ट फंसने और मरीज की मौत के बाद सिविल अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ की सहूलियत और इमरजेंसी के लिए सभी लिफ्ट ऑपरेटरों और इलेक्ट्रिशियन के नंबर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके ओझा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि लिफ्ट ऑपरेटरों के नंबर जारी होने के साथ ही कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वह नियमित लिफ्ट की मेंटेनेंस करे।
किसी तरह की गड़बड़ी होने या मरीजों के फंसने की घटना होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लिफ्ट या अस्पताल में किसी अन्य तरह की मुसीबत में फंसने पर इलेक्ट्रिशियन जयराम सिंह के फोन नंबर 9415120997, पॉवर स्टेशन के नंबर 9455519945 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश ओझा ने बताया कि लिफ्ट के भीतर भी ये सभी नंबर चस्पा करने का निर्देश दिए गए हैं। जिससे भीतर फंसा कोई भी व्यक्ति मदद ले सके।
इन्हें करें फोन
विजय पाल 9453110130
शिव शंकर 9935673454
नंदलाल 8115299443
प्रताप सिंह 9169378762
राजेश सिंह 9198993334
अखिलेश कनोजिया 9169753203
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें