फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बूथ पर नहीं लगेगी लाइन, बचेगा समय, एक्सप्रेसवे पर लगेगा इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम

Wed, 25 Sep 2019 10:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्गों की तरह ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे समेत राज्य सरकार के उन सभी मार्गों को इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम के दायरे में लाया जाएगा, जहां टोल टैक्स वसूला जाता है। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रोग्राम (एनईटीसी) के तहत राज्य की टोल वाली सड़कों पर यह सिस्टम स्थापित करने का 50 फीसदी खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि एनईटीसी प्राधिकरण का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इसके तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) की व्यवस्था लागू की जा रही है। 
 
विज्ञापन

इसका मकसद टोल प्लाजा पर नकदी लेने से लगने वाली लाइन को कम करना है। इससे यात्रा का समय भी बचेगा, क्योंकि नकद टोल लेने के कारण काफी लंबी लाइन लग जाती है। टोल कलेक्शन के लिए आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिटी) आधारित टैग भी गाड़ियों में लगाया जा रहा है। आरएफआईडी टैग होने पर ऑनलाइन ही टोल टैक्स कट जाता है।

सभी सड़कों पर टोल कलेक्शन में एकरूपता लाने के लिए जरूरी है कि राज्यों की जिन सड़कों पर टोल वसूला जाता है, उन्हें भी एनईटीसी की दायरे में लाया जाए। राज्य की सड़कों पर स्थित टोल प्लाजा पर ईटीसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लगाने का 50 फीसदी खर्च इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) उठाएगी।

यूपी में वर्तमान में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूला जाता है। इसके अलावा निर्माणाधीन कई अन्य एक्सप्रेस-वे के चालू होने पर इन पर भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें