फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अपराधों से नाराज डीजीपी अफसरों से बोले, ऐसी घटनाओं पर आपको शर्म नहीं आती

Wed, 25 Sep 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
DGP UP
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं से नाराज डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने लखनऊ में तैनात एचएचओ से लेकर एडीजी जोन तक को जमकर फटकार लगाई। डीजीपी ने मंगलवार को कहा कि अगर राजधानी में इस तरह की घटनाएं होंगी तो प्रदेश में किस तरह का मैसेज जाएगा? आप लोगों को इस तरह की घटनाओं पर शर्मिंदगी नहीं होती?

विज्ञापन


डीजीपी ने लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथनी को निर्देश दिया कि जो घटनाएं अनसुलझी हैं, 10 दिन में उनका खुलासा न करने वाले एसएचओ को पद से हटाएं। जो इंस्पेक्टर परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं, उनका दूरस्थ जिलों में तबादला किया जाएगा।

डीजीपी को बताया गया कि राजधानी में गत वर्ष के मुकाबले अपराध की घटनाओं में कमी आई हैं। इस पर डीजीपी ने कहा कि जो घटनाएं हुई हैं, वह भी नहीं होनी चाहिए। हाल के दिनों में हुई घटनाओं में शामिल अपराधी क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं?
विज्ञापन


पहली बार राजधानी के थानेदारों की ली क्लास
शायद यह पहली बार था जब डीजीपी ने राजधानी के सभी 42 थानों के इंस्पेक्टर, सभी 14 सर्किल के क्षेत्राधिकारी, पांच अपर पुलिस अधीक्षकों समेत अन्य अफसरों की क्लास ली।

विज्ञापन

सभी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने एडीजी, आईजी और एसएसपी के साथ सभी अपर पुलिस अधीक्षकों से कहा कि सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाएं और नीचे के अधिकारी और पुलिस कर्मी की जिम्मेदारी का निर्धारण करें। गाड़ियों की चेकिंग करने के बजाए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जिले के टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अभियान चलाकर हो असलहों और कारतूसों का सत्यापन
डीजीपी ने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से शस्त्र लाइसेंसी दुकानों के कारतूसों की आकस्मिक चेकिंग करें। शस्त्र की दुकानों से निर्गत कारतूसों एवं लाइसेंस धारी के पास उपलब्ध कारतूसों का सत्यापन कर वस्तुस्थिति का पता लगाकर कार्रवाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें