इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने दूरदर्शन-आकाशवाणी को 83 रन और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने दैनिक जागरण को छह विकेट से हराया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में दैनिक जागरण ने नौ विकेट पर 120 रन बनाए।
प्रहलाद मावड़ी ने 31 और अंकुर दीक्षित और श्यामू ने 28-28 रन बनाए। राघवेंद्र पांडेय ने तीन और दिनेश त्रिपाठी ने दो विकेट लिए। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर 123 रन बना कर जीत दर्ज की। वैभव ने 42 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए, जबकि विक्रम श्रीवास्तव ने नाबाद 29 रन बनाए। विकास मिश्रा को दो विकेट मिले।
दूसरे मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने तीन विकेट पर 145 रन बनाए। देवेश पांडेय ने 42 और मयूर शुक्ला ने 32 रन बनाए। जितेंद्र, शैलेंद्र और रवि सिन्हा ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में दूरदर्शन-आकाशवाणी की टीम 14.5 ओवरों में 62 रनों पर ही सिमट गई। भोले राम ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। मयूर ने छह रन और दीपक तनेजा ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए।