फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज रातभर खुले रहेंगे बिजली कलेक्शन सेंटर

Sat, 30 Dec 2023 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना के आखिर दिन रविवार को बिजली विभाग उपभोक्ताओं को पूरी सहूलियत देगा। रविवार को पूरी रात बिजली कलेक्शन सेंटर खुले रहेंगे। अगर कोई उपभोक्ता सोमवार सुबह आठ बजे तक बिल जमा कर देता है तो उसको अंतिम दिन में पंजीकरण मानकर लाभ दे दिया जाएगा। यह निर्देश शनिवार को वीडियो क्रांफेंसिंग के जरिए बिजली विभाग के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दिए।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है। इस दिन बिजली विभाग के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। अफसर अपने कार्यालयों में मौजूद रहकर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।
जिले के करीब 500 कलेक्शन सेंटर रविवार रातभर खुलेंगे। इस दौरान आने वाले उपभोक्ताओं के बिल जमा कराएं जाएंगे। साथ ही बिजली विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए रात में चाय-नाश्ता व भोजन का भी इंतजाम किया है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जो अभी तक इस योजना का लाभ उठा नहीं सके हैं। वह अंतिम दिन जरूर इसका फायदा उठा लें। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें