नगराम। नगराम इलाके में मंगलवार को नशे में कानपुर देहात मंगलपुर जसापुर निवासी सौरभ (23) की बाइक सामने से दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दंपती भी चोटिल हो गए।
सौरभ, नगराम के नेहरूनगर बहरौली स्थित टाईटेनियम ग्लास फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन थे। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी के मुताबिक मंगलवार रात नौ बजे सौरभ सहयोगी सर्वेश, अमन, विशाल व वीरू के साथ हरदोईया में शराब पी। सौरभ, सर्वेश की बाइक से लौट रहे थे। खवासखेड़ा स्थित अशोका फिलिंग स्टेशन के पास बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती से टकरा गई।
इससे सौरभ घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार उन्नाव निवासी विपिन व उनकी पत्नी को हल्की चोट आई। गोसाईंगंज सीएचसी में सौरभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
सौरभ, परिवार का कमाने वाले इकलौता थे। बीती जुलाई माह में सौरभ की सोनी से शादी हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा पिता उमाकांत और मां हैं।