लखनऊ। पीजीआई इलाके में रुपये के विवाद में गैरेज मैकेनिक मुकेश पर उदित सिंह ने रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया। कल्ली गांव निवासी मुकेश के अनुसार मंगलवार को वृंदावन नीलगिरी अपार्टमेंट निवासी उदित गैराज आए। उदित ने पिछली बार अधिक रुपये लेने का आरोप लगा मुफ्त में काम करने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी ने रॉड से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी उदित को गिरफ्तार कर लिया गया है।