फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंखे में उतरा करंट, लॉन्ड्रीकर्मी की चिपक कर मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विनय कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के तरौना गांव में पंखे में उतरे करंट से चिपककर विनय कुमार (30) की मौत हो गई। मां नंदनी ने बताया कि विनय के सीने पर पंखा पड़ा था और वह पूरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपकेंद्र पर फोन करके बिजली सप्लाई बंद करवाई।
विज्ञापन

मां नंदनी ने बताया कि बेटा विनय कुमार कश्यप मुंबई में रहकर लॉन्ड्री का काम करता था। लगभग दो माह पूर्व मुंबई से आया था। विनय की पत्नी रजनी अपने चार साल के बेटे आरव के साथ मायके गई हुई थीं। बुधवार देर रात विनय घर आया और अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब विनय नहीं उठा तो कमरे में जाकर देखा कि विनय के सीने पर स्टैंड वाला पंखा पड़ा हुआ है। करंट से शरीर में कई जगह झुलसने से काले धब्बे पड़ गए थे। भाई दिनेश, रामू और पिता श्याम कुमार सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें