फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति ने मायके जाने से रोका तो दे दी जान

Fri, 12 Sep 2025 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चांदनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित मारवाड़ी गली निवासी चांदनी (24) ने बुधवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मूल रूप से बिहार निवासी चांदनी की बीते साल अमीनाबाद स्थित मारवाड़ी गली निवासी शक्ति सिंह से शादी हुई थी। शक्ति सिंह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी कुछ दिनों से मायके जाने के लिए जिद कर रही थी और वह मना कर रहे थे। बुधवार रात चांदनी फोन पर अपनी मां से बातचीत कर रही थीं। थोड़ी देर के बाद वह बाथरूम चली गईं और वहां फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि चांदनी के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। वे लोग तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं चांदनी के पिता चुनमुन ने मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें