अब से कुछ ही घंटों बाद यूपी के महासंग्राम का नतीजा आने वाला है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। इलेक्शन वॉच ने सातों चरण के प्रत्याशियों का लेखा-जोखा रविवार को जारी किया। इसके अनुसार चुनाव में किस्मत आजमा रहा लगभग हर पांचवां प्रत्याशी दागी है।
किसी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है तो किसी पर सामूहिक दुष्कर्म का। हालांकि यह संख्या 2012 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले लगभग आधी है। 2012 में 35 प्रतिशत दागी मैदान में थे।
इस बार यह संख्या 18 प्रतिशत है। इस चुनाव में 859 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। इनमें 704 प्रत्याशियों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं।
बसपा ने सबसे अधिक दागी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। उसके 400 प्रत्याशियों में से 150 प्रत्याशी दागी हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा है जिसके 383 में से 137 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं सपा के 307 में से 113 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 114 में से 36 उम्मीदवार तथा रालोद के 276 प्रत्याशियों में से 56 प्रत्याशी दागी हैं।
कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ हलफनामा दाखिल करने के बाद हत्या, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के केस दर्ज किए गए। इनमें सपा प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति व अरुण वर्मा, पीस पार्टी के डॉ. अय्यूब और बसपा के बज्मी सिद्दीकी शामिल हैं।
30 प्रतिशत करोड़पति भी मैदान में
डेमो
- फोटो : demo pic
सबसे अधिक मुकदमों की बात की जाए तो एटा के अलीगंज से बसपा प्रत्याशी अवधपाल सिंह यादव पर 36 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सपा के टिकट पर सीतापुर की सेवता सीट से लड़ रहे शिवकुमार गुप्ता के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं।
चुनावी जंग में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है। पहले दो चरण के उम्मीदवारों में 36-36 प्रतिशत उम्मीदवारों ने खुद को करोड़पति बताया था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, यह संख्या घटती चली गई।सातों चरण को मिलाकर 30 प्रतिशत प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है। तीन प्रत्याशी अरबपति हैं जबकि 1454 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
टॉप टेन दागी
प्रत्याशी पार्टी विधानसभा सीट जिला मुकदमे
अवधपाल सिंह बसपा अलीगंज एटा 36
शिवकुमार गुप्ता सपा सेवता सीतापुर 30
मनोज पाठक बसपा छाता मथुरा 22
राम किशोर महान दल अलीगंज एटा 21
भूपेंद्र बसपा आजमगढ़ आजमगढ़ 21
अतुल प्रधान सपा सरधना मेरठ 20
मुख्तार अंसारी बसपा मऊ मऊ 16
विजय मिश्र निषाद पार्टी ज्ञानपुर भदोही 16
अजय कुमार लल्लू कांग्रेस तमकुही राज कुशीनगर 16
अनिल कुमार बसपा मेहंदावल संतकबीरनगर 15
देखें, किस पार्टी में कितने प्रत्याशी
डेमो
- फोटो : demo pic
किस पार्टी के कितने करोड़पति प्रत्याशी
पार्टी कुल प्रत्याशी करोड़पति
बसपा 400 335
भाजपा 383 302
सपा 307 243
रालोद 276 99
कांग्रेस 114 75
तीन अरबपति मैदान में
प्रत्याशी पार्टी विधानसभा सीट जिला संपत्ति
नजीर अहमद कांग्रेस आगरा दक्षिण आगरा 211 करोड़
शाह आलम बसपा मुबारकपुर आजमगढ़ 118 करोड़
सतीश कुमार शर्मा भाजपा मांट मथुरा 114 करोड़
कुछ अन्य तथ्य
आरोप प्रत्याशियों की संख्या
हत्या 62
हत्या का प्रयास 148
बलात्कार 10
अन्य, महिला उत्पीड़न 28
अपहरण 34
54 प्रत्याशी अनपढ़
445 महिला प्रत्याशी (नौ प्रतिशत से अधिक)
25 साल से कम उम्र के दो प्रत्याशी