फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पदों के लिए डाले जाएंगे वोट

Fri, 27 Sep 2013 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी का दिन था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया और न ही कोई नामांकन रद्द हुआ। अध्यक्ष-महामंत्री सहित कुल छह पदों के लिए ही वोट डाले जाएंगे। मंत्री, संगठन मंत्री, संप्रेक्षक व कार्यालय सचिव निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
मतदान 21 अक्टूबर को होगा। उसी शाम मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

चुनाव अधिकारी महेन्द्र वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर तीन लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पद के लिए दो-दो लोग मैदान में हैं। मंत्री पद पर राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी व प्रभाष श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पर राजेश काके व मम्नून अहमद सिद्दीकी, संप्रेक्षक पर हरी बाबू, कार्यालय सचिव पर शिवाकांत अग्निहोत्री निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें