फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रैली, सपा के उड़नखटोले ने बनाया रिकॉर्ड

Tue, 13 May 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में राजधानी के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभा, रैली, जुलूस आदि के जरिये अपनी ताकत के प्रदर्शन में प्रमुख पार्टियों ने रिकॉर्ड कायम किया।

रैलियों व सभाओं के आयोजन और जुलूस में भाजपा सबसे आगे रही तो प्रचार में वाहनों का सर्वाधिक इस्तेमाल बसपा ने किया। उड़नखटोले से प्रचार में सपा ने सभी दलों को काफी छोड़ दिया।
विज्ञापन


राजधानी के निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लखनऊ जिले के दोनों संसदीय क्षेत्रों में प्रचार-वार केवल पांच दलों के बीच रहा।

छोटे दल व प्रत्याशी प्रचार में खो गए। लखनऊ संसदीय क्षेत्र में प्रमुख दलों का जोर सभा, रैली व जुलूस के पर रहा।

दूसरी तरफ मोहनलालगंज क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए वाहनों का प्रयोग ज्यादा किया। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक एकल खिड़की से लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 941 रैलियों व सभाओं की अनुमति ली गई।
Trending Videos

सपा ने प्रचार के लिए खूब उड़ाए विमान

जिले में चुनाव प्रचार के लिए 43 बार उड़नखटोलों ने हैलीपैड का इस्तेमाल किया।

सपा ने प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर और विमान के इस्तेमाल में बाकी दलों को काफी पीछे छोड़ दिया।

निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लखनऊ संसदीय क्षेत्र में प्रचार केलिए सपा नेताओं ने 32 बार और मोहनलालगंज क्षेत्र में प्रचार के लिए सात बार हैलीपैड का इस्तेमाल किया।

लखनऊ क्षेत्र में बसपा व कांग्रेस के विमान एक-एक बार हैलीपैड पर पहुंचे। मोहनलालगंज क्षेत्र में सपा के अलावा केवल भाजपा ने दो बार उड़नखटोले उतारे।

198 बूथों को बनाया गया था आदर्श

लोकसभा की लखनऊ सीट के लिए 30 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान वोटरों को फीलगुड कराने पर प्रशासन को 29.85 लाख रुपये खर्च करने पड़े।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शहर में मॉडल मतदान केंद्रों के 198 बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया था।

इन बूथों पर मतदान करने गए मतदाताओं को बूथ पर लाइन लगे होने पर वेटिंग कक्ष में रखी कुर्सियों पर बैठकर इंतजार करने के साथ ही सस्ती दर पर कोल्ड ड्रिक्स व स्नैक्स मुहैया कराने के लिए स्टॉल भी लगवाए गए थे।

होगा 7.92 लाख का बिल भुगतान

चिह्नित 40 मतदान केंद्रों पर 198 मॉडल बूथ बनवाने में सर्वाधिक खर्चा टेंट, शामियाना व कुर्सियां जुटाने में हुआ।

इसके लिए चुनी गई कार्यदायी संस्था मैसर्स तलवार टेंट हाउस ने प्रति बूथ 4 हजार रुपया की दर से 7.92 लाख का बिल भुगतान के लिए पेश किया है।

इसके साथ ही मॉडल बूथों पर वोटरों की सहायता को लगाए गए लोगों के खान-पान पर क्लासिक स्वीट्स महानगर द्वारा 159 लंच पैकेट की सप्लाई कर 86,500 रुपये का बिल दिया है।

प्रचार में वाहनों का इस्तेमाल

दल लखनऊ मोहनलालगंज
भाजपा 24 91
सपा 18 80
बसपा 26 122
कांग्रेस 24 34
आप 22 13
अन्य 77 35
कुल 191 375

सभाएं, रैलियां और जुलूस
दल लखनऊ मोहनलालगंज
भाजपा 221 45
सपा 192 55
बसपा 146 43
कांग्रेस 194 13
आप 61 11
अन्य 127 5
कुल 941 172
विज्ञापन

सनसेड कैप पर हुए 3.96 लाख खर्च

मॉडल बूथ बनवाने की जिम्मेदारी से जुड़े एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि इन बूथों पर वेबकास्टिंग कराने व पंडाल में क्लोज सर्किट टीवी के लाइव रिले की व्यवस्था पर 4.95 लाख और फ्लेक्स व अन्य विज्ञापन सामग्री पर सर्वाधिक 14.50 लाख रुपया खर्च हुआ।

इसके साथ ही मॉडल बूथों पर तैनात स्वयंसेवकों की कपड़े की कैप पर 1.60 लाख, कागज के जैकेट व जागरूकता संदेश पर 1.48 लाख, रिस्ट बैंड पर 39,600, कागज की सनसेड कैप पर 3.96 लाख और मतदाता मित्रों को वितरित टी-शर्ट की खरीद पर 98 हजार रुपया खर्च किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए मॉडल बूथों पर खर्च हुई राशि का भुगतान भी आयोग द्वारा निर्गत बजट के आधार पर जल्दी कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें