फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकलव्य एकादश बना क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एकलव्य एकादश ने लखीमपुर को तीन विकेट से हराते हुए रामाश्रय सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर की टीम 18 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

आदित्य राय ने 22 और अर्पित गौर ने 10 रन का योगदान दिया। मोहम्मद रेहान और राघव निगोटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में एकलव्य लखनऊ की टीम ने 11.3 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ईशान गुप्ता ने मात्र 10 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। हर्षित गौर ने चार विकेट लिए। पुरस्कार वितरण समारोह में राम नवल सिंह और पूर्व आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह मुख्य अतिथि रहे।
अजय दीप सिंह ने अगले वर्ष इसी मैदान पर अंडर-16 वर्ग की 16 टीमों की प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की। आदित्य राय को बेस्ट बैट्समैन, हर्षित गौर को बेस्ट बॉलर तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जबकि राजवीर सिंह को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। आयोजन सचिव एके सक्सेना ने बनाया कि प्रतियोगिता के समापन क्रिकेट कोच शानू काजमी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें