खाद्य आयुक्त ने बताया कि गेहूं खरीद में तेजी को देखते हुए करीब 7000 टन अतिरिक्त क्षमता का इंतजाम किया गया है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर और बरेली में गेहूं भीगने से खराब हुए दानों के मानकों में केंद्र सरकार से छूट देने का आग्रह किया गया है।
इससे इन जिलों के किसानों का भी गेहूं खरीदा जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्र ने सात सदस्यीय टीम भेजी है जो जांच कर रही है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर गेहूं को खुले में न रखने के भी निर्देश दिए हैं।