फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Update: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत ये आठ ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त

Sat, 21 Mar 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों को कोरोना के चलते 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। इनमें ट्रेन 12003/04 शताब्दी एक्सप्रेस, 11109/10 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी, 12179/80 आगरा इंटरसिटी और 14215/16 लखनऊ-प्रयाग गंगा गोमती एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस और कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को भी रेलवे निरस्त कर चुका है।
विज्ञापन



ये ट्रेनें आज व कल निरस्त
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ऐशबाग-सीतापुर रूट पर चलने वाली ट्रेन 55064 डालीगंज-सीतापुर पैसेंजर व ट्रेन 55065 सीतापुर-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर को 21 व 22 मार्च के लिए निरस्त कर दिया है।
Trending Videos

विदेशी यात्रियों के खांसने पर रुकवाई ट्रेन, चारबाग में जांच

हमसफर एक्सप्रेस में वाराणसी से मेरठ जा रहे विदेशी यात्रियों के खांसने पर सहयात्रियों को कोरोना की आशंका हुई। रेलवे को सोशल मीडिया से जानकारी दी गई। इसके बाद शुक्रवार को ट्रेन के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर विदेशी सैलानियों को उतारकर उनकी जांच हुई। स्थितियां सामान्य पाए जाने पर उन्हें रवाना कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस के एक यात्री ने शुक्रवार को रेलवे प्रशासन को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-1 में 14 विदेशी सैलानी यात्रा कर रहे हैं। उसमें कई यात्रियों को खांसी आ रही है। उनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका है।

यात्री की इस सूचना पर चारबाग रेलवे स्टेशन प्रशासन को सूचित कर दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन चारबाग पहुंची तो रेलवे डॉक्टर की टीम ने सभी विदेशी सैलानियों को ट्रेन से उतारा। थर्मल स्कैनर से शरीर का तापमान जांचा गया। जांच में सभी सैलानी सामान्य पाए गए। उनका विवरण नोट करने के बाद उन्हें ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इस दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर करीब 20 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

बस में नाइजीरियाई यात्री देख मचा हंगामा

आलमबाग बस अड्डे पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से दिल्ली जा रही स्कैनिया में नाइजीरियाई यात्री सवार हो गया। आलमबाग बस अड्डे के प्रभारी एआरएम अमरनाथ सहाय और रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने पैसेंजरों को शांत कराया और नाइजीरियाई यात्री की जांच की।

उसके दस्तावेज भी चेक किए गए। पूरी बस को सेनेटाइज किया गया। स्थितियां सामान्य मिलने पर पैसेंजरों को उसी बस से दिल्ली रवाना कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें