फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: आठ हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का नहीं हो सका गठन, कराना होगा उपचुनाव

Thu, 06 May 2021 01:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश की 58,176 ग्राम पंचायतों के 7,32,485 वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुआ। इनमें से 3,17,127 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि 4,15,358 वार्डों के लिए 4,38,277 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद भी आठ हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग को पंचायतों का गठन कराने के लिए छह महीने में उप चुनाव कराना होगा।

विज्ञापन

 
प्रदेश की 58,176 ग्राम पंचायतों के 7,32,485 वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुआ। इनमें से 3,17,127 वार्डों में सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि 4,15,358 वार्डों के लिए 4,38,277 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। आयोग को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब आठ हजार ऐसी ग्राम पंचायतें रही है, जहां सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम है।

उदाहरण के लिए अगर किसी ग्राम पंचायत में सदस्यों की कुल संख्या 12 है तो वहां पर ग्राम पंचायत के गठन के लिए कम से कम 9 निर्वाचित सदस्यों का होना आवश्यक है। 9 से कम सदस्य होने पर वहां शेष रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कराने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों से मांगी जाएगी सूचना

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एसके सिंह का कहना है कि प्रारंभिक आंकलन में करीब आठ हजार ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या दो तिहाई से कम रही है।

उनका कहना है कि पंचायतीराज विभाग की ओर से पंचायतों के गठन के लिए जिलों से इसकी सूचना मांगी जाएगी। जिलों सूचना मिलने के बाद जहां कहीं सदस्य संख्या कम होगी, वहां पर उप चुनाव कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें