फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आठ नए भंडारगृह शुरू

Sat, 28 Nov 2020 02:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी, मथुरा, जालौन, डिबाई, कालपी, नवीन मंडी मेरठ, खैर और बहजोई भंडारगृह शुरू कर दिए गए हैं। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि इससे किसानों को अपने उपज की भंडारण की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों की आय को दोगुना किया जा सकेगा। ये सभी भंडारगृह उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के तत्वावधान में भंडारागार विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्लूडीआरए) में पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इन भंडार गृहों में उत्पाद रखने पर किसानों को निगोशियेबिल वेयरहाउसिंग रसीद-एनडब्ल्यूआर का लाभ मिलेगा। किसान जितना भी अधिसूचित कृषि उत्पाद भंडारित करेगा, भंडारगृह उतनी मात्रा की एनडब्ल्यूआर जारी करेगा। किसान एनडब्ल्यूआर को बंधक रखकर बैंक से लोन ले सकेंगे या किसी अन्य को देकर उससे रसीद में लिखित कृषि उत्पाद का मूल्य ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 भंडारगृहों के पंजीकरण की कार्यवाही प्रक्रिया में है। इससे भंडारण की क्षमता में वृद्धि होगी और किसान अपनी उपज को आसानी से भंडारगृह में रख सकेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें