फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ देश में सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई में टॉप पर

Sat, 28 Nov 2020 02:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
लखनऊ शुक्रवार को देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। राजधानी का एक्यूआई 346 रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में प्रदूषण में कमी तो आई, लेकिन एक्यूआई देश में सबसे ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार को लखनऊ का एक्यूआई 375 था। नोएडा का एक्यूआई 125 और दिल्ली का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक लखनऊ का वायु प्रदूषण नोएडा, दिल्ली से भी अधिक बना हुआ है। स्मॉग बढ़ने की वजह से ऐसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


देश के पांच सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में तीन यूपी के
शहर    एक्यूआई
लखनऊ    346
वाराणसी    330
कानपुर    318
पटना    316
कटनी    294

राजधानी में लालबाग की हवा सबसे खराब
स्थान    एक्यूआई
लालबाग    352
तालकटोरा    326
अलीगंज    276
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें