फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अंसल के खिलाफ आठ और नए मामले दर्ज, एफआईआर की संख्या सौ के पार

Wed, 23 Apr 2025 05:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अंसल कंपनी के खिलाफ आठ और नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ दर्ज मुकदमों की संख्या सौ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंसल बिल्डर के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आठ और एफआईआर दर्ज की गई हैं। पीड़ितों से अंसल ने रुपये तो ले लिए, लेकिन फ्लैट या प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। बता दें कि अब तक बिल्डर के खिलाफ 100 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी ऋचा नेवटिया के मुताबिक वर्ष 2010 में 24.46 लाख रुपये देकर अंसल में प्लॉट बुक कराया था। आरोप है कि 14 साल बाद भी प्लॉट पर कब्जा नहीं दिलाया गया। इसी तरह मारूतिपुरम अयोध्या रोड निवासी हृदय नारायण राव से बिल्डर ने 2.51 लाख रुपये ले लिए। कई बार रकम वापस मांगने पर भी नहीं दिया।

ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की
विज्ञापन


विजय नगर कानपुर रोड निवासी गुंजा मिश्रा ने बिल्डर पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आजमगढ़ के सिधारी निवासी हरिद्वार सिंह ने फ्लैट के लिए बिल्डर को 19.46 लाख रुपये दिए थे, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- KGMU: सीने में टूटा चाकू, पर नहीं टूटी उम्मीद... डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला बाहर, झगड़े में लगा था

सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इंदिरानगर निवासी डॉ. वर्तिका पटेल, विपुलखंड निवासी राजेश शुक्ला, विशालखंड निवासी संदीप दास और तेलीबाग निवासी लखन मिश्रा ने अंसल के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें