फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ उड़ानें निरस्त, दो दर्जन से ज्यादा लेट

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट, लखनऊ। 
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को खराब शेड्यूलिंग और तकनीकी कारणों से आठ उड़ानें निरस्त कर दी गईं। दो दर्जन से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। सुबह आठ से 10 बजे के बीच एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा।



निरस्त विमानों में 6ई-2441 लखनऊ-मुंबई, 6ई-2442 मुंबई-लखनऊ, 6ई-451 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई-856 कोलकाता-लखनऊ, 6ई-6469 लखनऊ-कोलकाता, 6ई-903 बंगलूरू-लखनऊ, 6ई-906 लखनऊ-बेंगलूरू, 6ई-6354 लखनऊ-बेंगलूरू की उड़ानें थीं।
विज्ञापन


इंडिगो के विमान 6ई- 2056 को सुबह 7:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। यह विमान सुबह 9:50 बजे रवाना हुआ। यात्रियों ने इसकी शिकायत की है। आबुधाबी से आने वाला विमान 6ई- 1416 तीन घंटे, शारजाह से आने वाला विमान (6ई -1424) 1:20 घंटे, हैदराबाद से आने वाला विमान (6ई -608) 35 मिनट देरी से आया। इसके अलावा अहमदाबाद-लखनऊ (6ई-935) 50 मिनट, दिल्ली-लखनऊ (6ई-2159) 49 मिनट, इंदौर-लखनऊ (6ई-7422) 58 मिनट, हैदराबाद-लखनऊ (6ई-6167) एक घंटा की देरी से आया।
विज्ञापन




लखनऊ से जाने वाली उड़ानों में दुबई जाने वाला विमान (एफजेड-444) 20 मिनट, दिल्ली जाने वाला (आईएक्स -507) 36 मिनट, दिल्ली के लिए (6ई-758) दो घंटे, इंदौर के लिए (6ई-7221) 41 मिनट, गोवा के लिए (6ई-399) 1:35 घंटे, अहमदाबाद के लिए (6ई-6968) 1:20 घंटे, दिल्ली के लिए (6ई-6615) दाे घंटे, जयपुर के लिए (6ई-7027) एक घंटे की देरी से उड़ान भर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें