फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Al Fitr-2026: नहीं दिखा चांद, 21 को मनाई जाएगी ईद; टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

Thu, 19 Mar 2026 06:57 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Eid Al Fitr-2026: राजधानी में चांद नहीं दिखा है, इसलिए अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम ने इसका एलान किया है।
विज्ञापन
ईद का चांद देखते शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी व अन्य उलेमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ईद के चांद की तस्दीक के लिए सुन्नी व शिया धर्म गुरुओं की ओर से बृहस्पतिवार चांद देखने का एहतमाम किया गया। इसके बाद दोनों धर्म गुरुओं ने चांद नहीं दिखाई देने की पुष्टि करने के साथ ईद का त्योहार 21 मार्च को मनाने का एलान किया।

विज्ञापन


सुन्नी धर्म गुरु एवं मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि 29 रमजान-उल-मुबारक 1447 हिजरी के मुताबिक 19 मार्च को शव्वाल का चांद नजर नहीं आया। इसके चलते 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा और ईद-उल-फित्र 21 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। ऐशबाग स्थित ईदगाह में ईद-उल-फित्र की नमाज 21 मार्च को सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। 

शिया धर्म गुरु ने भी की चांद न दिखने की पुष्टि

मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी ने बताया कि 19 मार्च 2026 को ईद का चांद नजर नहीं आया है। चांद की तस्दीक न होने के कारण अब 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा। कमेटी के मुताबिक 21 मार्च 2026 को शव्वाल की पहली तारीख होगी और इसी दिन ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें