फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणतंत्र दिवस रिहर्सल में जोर आजमाईश, जाम बना मुसीबत

विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल करती यूपी होमगार्ड की महिला टुकड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। विधान भवन के सामने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। परेड में देश भक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान सेना, पुलिस, पीएसी और एटीएस के जवान कदमताल करते नजर आए। परेड चारबाग से विधान भवन होकर केडी सिंह स्टेडियम जाकर समाप्त हुई। इसमें सेना का शौर्य देखने को मिला। उधर, परेड की वजह से डायवर्जन किया गया था, जिसकी वजह से दफ्तर के लिए निकले लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परेड के दौरान आसमान से हेलिकॉप्टर ने भी पुष्पवर्षा की। परेड में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। महिला होमगार्ड्स का शक्ति प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग विभागों के बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुन बजाई तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सांकेतिक फ्लीट भी पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।
हजरतगंज, कैसरबाग और चारबाग तक लगी कतार
परेड के लिए पूर्व में डायवर्जन प्लान जारी किया गया था। लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की गई थी। हालांकि, डायवर्जन की वजह से सुबह नौ बजे से ही यातायात का दबाव बढ़ गया था। देखते ही देखते हजरतगंज, चारबाग और कसैरबाग से लेकर डालीगंज तक वाहनों की कतार देखने को मिली। जाम की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें