फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिख रहा मोदी की ब्रांडिंग का जादू

Mon, 14 Apr 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान वाले जिलों में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की असरदार ब्रांडिंग का जादू भी खूब सिर चढ़कर बोला।
विज्ञापन


अमूमन सभी सीटों पर ऐसे वोटर बड़ी तादाद में रहे जिन्होंने मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिए। साधारण किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार तक, हर कोई कह रहा है, इस बार तो मोदी को वोट दिया है।

बुलंदशहर के लखावटी में तो एक दुकानदार ने दावा किया कि उनके यहां मोदी ही चुनाव लड़ रहे थे। ब्रांड मोदी का प्रभाव यह हुआ कि प्रत्याशियों के खिलाफ नाराजगी पीछे छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों को कई जगह गालियां मिलीं, लेकिन गाली देने वाले वोट देने और दिलाने में पीछे नहीं रहे।

ऐसे भोले-भाले लोग भी मिले जिन्हें पता नहीं है कि मोदी भाजपा के नेता हैं, लेकिन यह जरूर कह रहे हैं, मोदी अच्छा आदमी है, खूब विकास कराएगा। इस बार उसी की हवा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें