फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास के टाइम सोशल मीडिया पर दिखे शिक्षक तो गिरेगी गाज, मंत्री ने अफसरों और शिक्षकों को दी चेतावनी

Wed, 17 Jul 2019 08:59 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिक्षण कार्य से संबंधित सभी रिपोर्ट शासन के व्हाट्सएप नंबर पर शिक्षकों को रोज उपलब्ध करानी होगी। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास व पुष्टाहार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार को मंगलवार को अफसरों व शिक्षकों को यह चेतावनी दी। राज्य मंत्री ने जिला पंचायत सभागार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में ऐसा माहौल बनाने की पहल करें जिसमें अभिभावक खुद बच्चों का हाथ पकड़ कर परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराएं।

 जिला पंचायत सभागार में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक व बच्चे शामिल हुए। बच्चों को जूता, मोजा, स्कूल बैग व ड्रेस भी प्रदान की गई। पुष्टाहार विभाग की तरफ से बच्चों को अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में एक करोड़ 80 लाख बच्चों का दाखिला प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उच्च प्राथमिक विद्यालय नयानगर में करंट से झुलसे बच्चों का हालचाल भी लिया। 
विज्ञापन

जहां उन्होंने कहा कि स्कूल की छत पर हाईटेंशन विद्युत तार गिरने की घटना में घायल हुए बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं बरती जाएगी। घटना के कारणों की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सभी परिषदीय विद्यालयों के आसपास लगे हाईटेंशन विद्युत तारों को तत्काल हटवाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें