फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाएगी एडिसन मोटर्स, दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 18 Aug 2020 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडिसन मोटर्स कंपनी के प्रबंध निदेशक वाईके ली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की एडिसन मोटर्स कंपनी प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाएगी। इस संबंध में कंपनी के प्रबंध निदेशक वाईके ली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को पुनरीक्षित कर और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यहां सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे और हाईवे हैं। निवेशकों के लिए निवेश मित्र पोर्टल संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का दक्षिण कोरिया के साथ बहुत पुराना संबंध है। इसे और आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापारिक गतिविधियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। इससे औद्योगीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 प्रतिशत कल-पुर्जे यूपी में ही बनेंगे

कंपनी के प्रबंध निदेशक ली ने बताया कि प्रथम चरण में 500 से 700 करोड़, द्वितीय में 1000-1500 करोड़ और तृतीय चरण में 2000-3000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे प्रथम चरण में 2000, द्वितीय में 3000 तथा तृतीय चरण में लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन और स्थानीय निवेशकर्ता विवेक लधानी भी मौजूद थे।

ली ने कहा कि कंपनी 90 प्रतिशत से अधिक कल-पुर्जे उत्तर प्रदेश में ही बनाएगी। इससे यहां की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को लाभ होगा। प्लांट लगाने के लिए लखनऊ के आसपास और यमुना एक्सप्रेस-वे के पास भूमि चयन की कार्यवाही की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें