प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार सुबह से प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उसके करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की है। ईडी की टीम अब तक करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित कर चुकी है।
ईडी अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को चिह्नित कर चुकी है और जब्त करने की तैयारी में है।
ईडी के संयुक्त निदेशक जितेन्द्र कुमार सिंह खुद प्रयागराज में मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। बुधवार सुबह से एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी जारी है।