फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख रुपये और दो आईफोन मांगने वाला ईडी का सहायक निदेशक व उसका साथी गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एनबी ‌सिंह को गिरफ्तार कर ले जाते सीबीआई की एंटी करप्‍शन ब्यूरो टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीबीआई ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक एनबी सिंह और उसके साथी सुभाष को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एनबी सिंह पर आरोप है कि वह एनआरएचएम के एक मामले में आरोपी सुरेंद्र चौधरी से ईडी की जांच में उनके पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 50 लाख रुपये और दो आईफोन बतौर रिश्वत मांग रहे थे। दोनों को गोमतीनगर में सहारा हॉस्पिटल के पास से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

सुरेंद्र चौधरी ने सीबीआई की एंटी क्रप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सीबीआई ने एनबी सिंह और उसके साथी सुभाष को जाल में फंसा कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने के बाद दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जहां से दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत

- फोटो : amar ujala
सुरेंद्र चौधरी ने सीबीआई को बताया था कि ईडी की ओर से 4 नवंबर को उन्हें एक नोटिस मिला था जिसमें सीबीआई में चल रहे मुकदमे के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय बुलाया गया था। दो जून को एनबी सिंह ने अपने सरकारी नंबर से फोन कर सुरेंद्र चौधरी को दोबारा बुलाया और बताया कि उनके केस में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजनी है।

सुरेंद्र चौधरी अपने भाई नरेंद्र के साथ जब निदेशालय पहुंचे तो एनबी सिंह ने कहा कि तुम पर 21 करोड़ रुपये का सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। रिपोर्ट तुम्हारे खिलाफ लगा देंगे और तुम्हारी सारी प्रापर्टी ईडी के साथ अटैच हो जाएगी।

एनबी सिंह ने कहा कि अपनी प्रापर्टी को छुड़ाने के लिए 20 साल तक केस लड़ते रहना। सुरेंद्र ने एनबी सिंह को बताया कि उनका मामला सीबीआई में चल रहा है और न्यायालय ने हमारे पक्ष में आदेश दिया है।

इसी दौरान सुभाष नाम का एक व्यक्ति उनके कार्यालय में आया और उसने पचास लाख रुपये में मामले को रफा-दफा कराने की बात कही। सुरेंद्र और उनके भाई ने पैसे नहीं दिए तो सुभाष ने 25 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। जब 25 लाख रुपये भी नहीं मिले तो सुभाष और एनबी सिंह सुरेंद्र और नरेंद्र चौधरी को गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

मोबाइल खरीदकर सुरेंद्र को थमा दी रसीद

सुरेंद्र ने सीबीआई को बताया कि 10 जून को एनबी सिंह अपने सरकारी लैंडलाइन नंबर से फोन कर पैसे देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने कहा कि पांच लाख लेकर फौरन आओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई के पेपर आगे बढ़ा देंगे।

एनबी सिंह के साथ साथ उसके साथी सुभाष भी लगातार फोन पर धमकियां देता रहा। सुभाष ने सुरेंद्र से दो एप्पल फोन की मांग भी की।

सुरेंद्र ने मोबाइल नहीं दिया तो सुभाष ने श्रीराम टावर से एप्पल के दो मोबाइल खरीद कर रसीद सुरेंद्र को थमा दी और मोबाइल शॉप का एकाउंट नंबर और पैन डिटेल मैसेज कर दिया।

सुरेंद्र ने सीबीआई के एसपी प्रणव कुमार को पूरी बात बताई, जिसके बाद सीबीआई ने एनबी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें