फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ईडी ने महाठग शेरपुरिया और करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की, मर्सिडीज कार भी अटैच

Wed, 02 Aug 2023 08:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने महाठग संजय शेरपुरिया और उसके करीबियों की 14.54 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। उसे 25 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
महाठग संजय शेरपुरिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में ईडी ने महाठग संजय शेरपुरिया और उसके परिजन व करीबियों की 14.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति अटैच की है। इनमें एक मर्सिडीज कार भी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 25 अप्रैल को शेरपुरिया को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था। पूछताछ करने के बाद गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। संजय पर मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, नौकरी व स्वरोजगार के नाम पर ठगी व देश के शीर्ष नेताओं के साथ फोटो क्लिक करवाकर लोगों को झांसा देकर उनसे धन उगाही करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें - सराफा कारोबारी के बेटे ने पिता व भाई को मौत के घाट उतारा, मां पर भी किया जानलेवा हमला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फुटकर बाजार में 280 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर, मंडी में 100 रुपये कम में हो रही बिक्री
विज्ञापन


इस मामले में ईडी ने शेरपुरिया और उसके परिजनों व करीबियों की 14,54,48,189 रुपये की संपत्ति अटैच की है। इनमें से 13,96,43,189 रुपये के 18 बैंक खाते, आरोपी व उसके परिजन और संस्थाओं के नाम पर 58,05,000 रुपये मूल्य की मर्सिडीज कार शामिल है।

इसमें संजय की 9,90,204 रुपये, उनकी पत्नी कंचन की 29,263 रुपये, पुत्र यश की 1,71,40,775 रुपये, सुजल की 14,69,920 रुपये, भतीजे प्रदीप राय की 25,26,301 रुपये, युवा ग्रामीण उद्यमी फाउंडेशन की 6,39,12,624, माई स्पोर्ट्स प्रा. लि. की 4,61,50,000 रुपये और अर्कटेन टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. की 1,32,29,101 रुपये की चल संपत्ति अटैच की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें