लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलास्तरीय समिति की बैठक एडीएम पूर्वी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एडीएम ने निर्देश दिए कि बेकरी, स्वीट शॉप, रेस्टोरेंट, कैफे, होटल जैसे खाद्य प्रतिष्ठानों को अनिवार्य रूप से एफएसएसएआई के मानकों से पूरा कराते हुए ईट राइट प्रमाण पत्र से प्रमाणित किया जाए। आबकारी, पूर्ति, खाद्य विपणन, औषधि, दुग्ध विकास के जिलास्तरीय अधिकारियों को बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर कार्रवाई के लिए कहा। सब्जी, फल व जूस की दुकानों को भी एफएसएसएआई लाइसेंस जारी करना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान शक्ति रसोई की कामिनी मिश्रा, विधान भवन की गणेश फूड कोर्ट कैंटीन के दीपक कुमार, एरा मेडिकल कॉलेज मेस के अंसारी, मैक्स हॉस्पिटल की मायरा हॉस्पिटैलिटी कैंटीन के अभिजीत, राम मनोहर लोहिया की कैंटीन के सुजीत, जयपुरिया कॉलेज में कैंटीन संचालक अनुभव, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिस्ती विवि के मेस के नीरज शुक्ला को ईट राइट कैंपस के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।