फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्ते को बचाने में पलटा ई रिक्शा, पटरी दुकानदार की मौत

Fri, 14 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मो. हारून की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। नक्खास में नादान महल रोड पर बुधवार देर रात कुत्ते को बचाने में तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार ठाकुरगंज रिफा कॉलोनी निवासी मो. हारून (23) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हारून के बड़े भाई इकबाल के मुताबिक हारून अमीनाबाद बाजार में फुटपाथ पर कपड़े की दुकान लगाते थे। बुधवार रात लगभग 12:30 बजे वह ई रिक्शा से घर आ रहे थे। रास्ते में नक्खास में नादान महल रोड पर ई रिक्शे के सामने एक कुत्ता आ गया। चालक अनूप ने कुत्ते को बचाने के लिए ब्रेक लगाया और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हारून व अनूप दोनों ई रिक्शे के नीचे दबकर घायल हो गए। राहगीरों ने ई रिक्शा सीधा करके दोनों को निकला। लोगों की मदद से दोनों कोे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हारून की मौत हो गई, जबकि चालक अनूप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हारून पांच भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें