फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महानगर में ई रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्म्क 
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के बादशाहनगर इलाके में केनरा बैंक के सामने बृहस्पतिवार देर रात ई रिक्शा चालक दिनेश कुमार गौतम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दिनेश की पीठ में चाकू घोंपा गया था। पुलिस ने 120 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद तीन घंटे के भीतर हत्यारोपी शिवाकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक श्रावस्ती के भिनगा स्थित दत्तनगर निवासी गुबरे के बेटे दिनेश लखनऊ में रहकर ई रिक्शा चलाते थे। घटनास्थल से पुलिस को ई रिक्शा मिला। इसके नंबर की मदद से मालिक ठाकुरगंज के कलीम से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि दिनेश एक दिन पहले उनका ई रिक्शा चलाने के लिए ले गए थे। कलीम ने मौके पर आकर शव की पहचान दिनेश के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात के वक्त एक और ई रिक्शा मौके पर नजर आया। फिर बादशाहनगर इलाके के कैमरे खंगाले गए। इस दौरान शिवाकांत मिश्रा को बादशाहनगर स्टेशन से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहराइच के गोलागंज बौंडी का रहने वाला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक शिवाकांत भी ई रिक्शा चलाता है। वह और दिनेश परिचित हैं। बृहस्पतिवार रात दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान शिवाकांत ने चाकू से दिनेश पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वह दिनेश की पीठ में ही चाकू छोड़कर भाग गया।



दहशत: लोगों ने बंद कर ली खिड़कियां
इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्याकांड से आसपास रहने वालों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों ने घरों की खिड़कियां बंद कर लीं। राहगीरों को रास्ता बदलना पड़ा। इतना ही नहीं रेलवे स्टशन पर भगदड़ मच सकती थी। डीसीपी ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें