फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार्जिंग के दाैरान ई रिक्शा में लगी आग, दो बाइक भी जलीं

Mon, 11 Aug 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ई रिक्शा में शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के लोहरामऊ में ई रिक्शा चार्ज करते समय शनिवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट आने से ई रिक्शे के अलावा वहां खड़ी दो बाइकें भी जल गईं। दमकल की गाड़ी आने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


लोहरमऊ निवासी मुकेश पांडेय प्राइवेट कर्मी हैं। मुकेश ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार की रात उन्होंने घर के अंदर खड़े ई रिक्शा को चार्जिंग पर लगा दिया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पड़ोसी ने घर से आग की लपटें निकलते देख शोर मचाया। इससे आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कराई और 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग से दो बाइकें, ई रिक्शा व वाशिंग मशीन जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें