फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: महाकुंभ में दिखेगा 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों का द्वादश ज्योतिर्लिंग, दिखेगी अमेठी की यादगार झलक

Mon, 09 Dec 2024 07:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी महाकुंभ में 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों से युक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराएंगे। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2025 में लगने वाले प्रयागराज के महाकुंभ में इस बार अमेठी की यादगार झलक दिखेगी। महाकुंभ में बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों से युक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना कराएंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


हिंदू राष्ट्र, रक्षा व सुरक्षा, आतंकवाद विनाश, अर्थव्यवस्था और काशी मथुरा मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ गौरीगंज के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मौनी स्वामी ने संगम स्थित आश्रम पर 5.51 करोड़ रुद्राक्ष मणियों के द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना का निर्णय लिया है। द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ ही 11 हजार त्रिशूलों की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 12 द्वार भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें