लखनऊ। आरबीआई बैंक में अलग-अलग जगहों से 203 जाली नोट पहुंचे। बैंक को जानकारी होने पर आरबीआई के सहायक प्रबंधक अंकित सिंह ने महानगर थाने में केस दर्ज कराया है।
आरबीआई के सहायक प्रबंधक अंकित सिंह के मुताबिक, अलग-अलग बैंक से रुपये जमा होकर आरबीआई में कलेक्ट किए जाते हैं। ऐसे में जांच में सामने आया कि 20 रुपये की चार नोट, 50 रुपये की 29 नोट, 100 रुपये के 169 नोट व 200 रुपये का एक जाली नोट निकले। प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चन्द मिश्रा के मुताबिक, केस दर्ज कर जांच की जा रही है।