फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः कॉलेजों के रिजल्ट में फंसा एमएड प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड के रिजल्ट में देरी से अटका एमएड प्रवेश
विज्ञापन

लविवि व सहयुक्त कॉलेजों में 575 सीटों के लिए जून में ही हो गई थी प्रवेश परीक्षा
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त कॉलेजों में एमएड प्रवेश के लिए परीक्षा तो जून में ही आयोजित करा ली गई, लेकिन कई कॉलेजों ने बीएड अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं किया है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं हो सका है, क्योंकि प्रवेश परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों को अपनी अंतिम वर्ष की मार्क्सशीट अपलोड करनी है। अब विवि प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का दावा कर रहा है।
विवि प्रशासन ने लविवि और सहयुक्त कॉलेजों की एमएड की 575 सीटों पर प्रवेश आवेदन मई के अंत में ही ले लिए। उक्त सीटों के लिए लगभग 531 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। विवि प्रशासन ने जून में आवेदकों की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित कराई। प्रवेश परीक्षा में बीएड अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी भी शामिल हुए, मगर प्रवेश के परिणाम से पहले उन्हें अपनी अंतिम वर्ष की मार्क्सशीट अपलोड करनी थी। विवि प्रशासन ने इसके लिए विद्यार्थियों को 23 मई तक का समय भी दिया था, लेकिन इस तिथि के बीत जाने के बाद भी काफी विद्यार्थी अभी तक मार्क्सशीट नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष का परिणाम तो जल्दी जारी कर दिया, लेकिन बीएड अंतिम वर्ष के परिणाम की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस बीच परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा सेवानिवृत्त हो गए। नए परीक्षा नियंत्रक प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने चार्ज संभाला तो बीएड परिणाम से संबंधित प्रक्रिया शुरू की। काफी कवायद के विवि का बीएड अंतिम वर्ष का परिणाम ही जारी किया जा सका है। जबकि कॉलेजों के विद्यार्थी अब भी परिणाम के लिए भटक रहे हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा का कहना है कि परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों को मार्क्सशीट अपलोड करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन ने जब कॉलेजों के बीएड परीक्षा परिणाम से संबंधित कवायद शुरू की तो पता चला कि कई कॉलेजों से इंटरनल के नंबर ही नहीं जारी किए गए। इसकी वजह से उनका परिणाम जारी करने में देरी हो रही है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. ध्रुवसेन सिंह ने कहा कि कुछ कॉलेजों के बीएड परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिनके बाकी हैं उनकी कवायद तेजी से चल रही। जल्द ही सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें