फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः योगा डिप्लोमा में सर्वाधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लविवि : योग डिप्लोमा कोर्स में सर्वाधिक आवेदन
विज्ञापन

31 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ होंगे डिप्लोमा कोर्सों के आवेदन
लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की तिथि बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। अब 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक सर्वाधिक 58 आवेदन नेचुरोपैथी साइंस एंड योगा में आए हैं।
विवि द्वारा जारी सूचना के अनुसार एडवांस डिप्लोमा इन अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, मराठी, मॉडर्न अरेबिक, मॉडर्न परसियन, पाली, संस्कृत, सुगम हिंदी, तमिल व उर्दू में मात्र 15 आवेदन आए। वहीं डिप्लोमा इन अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, मराठी, मॉडर्न अरेबिक, मॉडर्न परसियन, पाली, संस्कृत, सुगम हिंदी, तमिल व उर्दू में 23 आवेदन आए। जबकि प्रोफिसिएंशी डिप्लोमा इन अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, रशियन, चाइनीज, मराठी, मॉडर्न अरेबिक, मॉडर्न परसियन, पाली, संस्कृत, सुगम हिंदी, तमिल व उर्दू में 150 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पीजी डिप्लोमा इन बायोडायवर्सिटी, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट में 5, डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन में 27, एक्सप्लोरेशन, रिसोर्स एंड माइनिंग टेक्नोलॉजी में 11, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 15, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में 8, सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइट्स में 20, पोस्ट एमए डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन में मात्र 9 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें