फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से खुलेंगे दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व, कोविड प्रोटोकॉल पर होगा अमल

Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश स्थित दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व कल से खुल जाएंगे। इस बार 15 दिन पहले टाइगर रिजर्व को खोला जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान रविवार को अपराह्न 12 बजे  दुधवा टाइगर रिजर्व एवं और दोपहर एक बजे पीलीभीत टाइगर रिजर्व का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पहले पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होता था। लेकिन इस बार कुछ लोगों और संस्थाओं के आग्रह पर इसे एक नवंबर से खोलने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इससे बचाव के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें