हसनगंज क्षेत्र में रविवार रात रिक्शे से जा रही युवतियों परनशे में धुत सिपाही ने फब्तियां कसीं।
विरोध करने पर धमकाते हुए अभद्रता पर आमादा हो गया। डरी-सहमी युवतियों ने आईटी चौराहे पर तैनात सिपाही से गुहार लगाई। इस बीच आरोपी सिपाही ही मौके पर पहुंच गया और वर्दी की धौंस दिखाते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
हालांकि बाद में बात बढ़ने पर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। रात करीब 11:30 बजे तीन युवतियां रिक्शे से घर जा रही थीं। हनुमान सेतु के पास बाइक सवार नशे में धुत सिपाही छेड़खानी करने लगा।
आईटी चौराहा पहुंचने पर युवतियों ने हसनगंज थाने में तैनात सिपाही अश्वनी को आपबीती बताई। इस पर अश्वनी ने छेड़खानी कर रहे सिपाही को रोक लिया और पूछताछ करने लगा।
इस पर नशे में धुत सिपाही उससे भी भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। लोगों को जुटता देख आरोपी फरार हो गया। उधर, इंस्पेक्टर हसनगंज ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।